Site icon 24 News Update

महिला कांस्टेबल के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार

Advertisements

2.50 लाख कैश और सोने के गहने उड़ाये थे, पूछताछ जारी

4 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
भीलवाड़ा रेलवे कॉलोनी में रहने वाली महिला कांस्टेबल के घर चोरी की घटना का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है । कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजन दुष्यंत के निर्देशन में एक टीम का गठन किया और टीम ने डाटा संकलन व मुखबिरों से सूचना के बाद तूफान गुजर पिता लाल गुर्जर (25) निवासी नीमच मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया ।
आरोपी ने महिला कांस्टेबल के मकान से बक्से में रखे 2 लाख 50 हजार रूपए कैश , एक जोड़ी झुमकी एक तोला , मंगलसूत्र एक तोला , दो अंगूठी , एक जोड़ी टॉप , 3 मांदलिया , 6 सोने के मोती , दो जोड़ी चांदी की पायल , छोटी व बड़ी दो जोड़ी बिछिया , एक अंगूठा सेट चांदी का और एसबीआई बैंक की पासबुक व एसबीआई बैंक का एटीएम उड़ा लिया था । पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की है ।

Exit mobile version