—————————-
उदयपुर l उदयपुर शहर मे पुरुष महिलाओ की वेषभूषा पहनकर अलग अलग कॉलोनियो के अंदर कारो से पहुंच कर जिन घरो मे छोटे बच्चे है उन परिवारो के दरवाज़े पर खडे होकर घंटी बजाते है ओर उस परिवारजन से अवैध राशि माँग कर परेशान किया जा रहा है l इसको लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल को एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर ज्ञापन दिया l यह जानकारी पंचायत के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने देते हुए बताया कि दिन मे पुरूष घरो पर नहीं रहते है जिससे अकेली महिलाओ को डराने एवं भयभीत कर रूपयों की माँग की जाती है ओर नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है जिसे रोकने के लिए जिला प्रशासन से निवेदन कर ऐसे लोगो के खिलाफ कठोर कार्यवाई की माँग की गयी l इस पर पोसवाल ने आवश्यक कार्यवाई कर आम जनता को राहत दिलवाने का आश्वासन दिया l प्रतिनिधिमंडल मे ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल, शिव कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष,हरिशंकर तिवारी, महानगर मंत्री सूर्यप्रकाश पालीवाल, रमेश जोशी,नरपत सिंह कुमावत,विष्णुशंकर जोशी,सत्यनारायण सिंह राजावत, नरेंद्र जोशी, किशन सालवी,महिला संगठन मंत्री संगीता जेन आदि शामिल थे l
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.