Site icon 24 News Update

महाराणा प्रताप खेलगांव तरणताल पर किया योगाभ्यास

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। महाराणा प्रताप खेलगांव में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सभी खेल प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ अक्षय शुक्ला द्वारा किया गया। खेलगांव तरणताल पर उपस्थित सभी अभ्यार्थियों को योगाभ्यास खेलगांव योगाचार्या रीना पुरोहित द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य आशुतोष तुली द्वारा किया गया। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर खेलगांव में अभ्यासरत सभी खेल प्रशिक्षक, प्रशिक्षणार्थी एवं आमजन द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। खेलगांव योग केन्द्र पर नियमित रूप से अभ्यासरत योगार्थी आशुतोष तुली, हितेष, खुशबू, सीमा, मनीषा, किरण, पुष्पा, नरेन्द्र सहिवाल, सुमन, दिपक, विजेता मेनारिया इत्यादि उपस्थित रहे। साथ ही आशुतोष तुली एवं विजेता मेनारिया द्वारा विभिन्न आसनो एवं मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया। नियमित योग करने से होने वाले लाभ एवं शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव के बारे मे विस्तृत जानकारी खेलगांव पदाधिकारियों द्वारा दी गई एवं योगाचार्य रीना पुरोहित द्वारा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी को योग को एक दिवस विशेष तक ही सीमित ना रखते हुए प्रतिदिन इसे अपने जीवन में उतारने की पुरजोर अपील की गई। कार्यक्रम का आभार खेलगांव तैराकी प्रशिक्षक डॉ महेश पालीवाल द्वारा किया गया।

Exit mobile version