24 न्यूज़ अपडेट जयपुर। आरपीएससी अब महामूर्खता पर उतर आई है। नकल इनसे रूकती नहीं, उल्टे भोले भाले परीक्षार्थियों पर नियम पर नियम थोपे जा रही है। आरपीएससी की गलती से ही नकल होती है, आरपीएससी के लोग ही पेपर आउट करते पकड़े जाते हैं व बरसों बरस तक केवल केस चलते रहते हैं। कई बार बड़े बड़े नेता और सूरमा बच निकलते हैं। पहले आधी बांह का शर्ट पहनाया, उसके बाद ठंड में जूते चप्पल खुलवा दिए, अब ये जिप वाली पेंट तक नहीं पहनने देना चाह रहे हैं। कहा जा रहा है कि केवल पाजामा ही पहन कर आ सकते हैं। कुर्ता भी पहन सकते हैं। बड़ी बात ये है कि यह सब भी क्यों थोपा जा रहा है। इस बारे में ना तो कोई नेता बोल रहा है ना कोई जन प्रतिनिधि। आमजन के बच्चे पिस रहे हैं। परीक्षा की फीस पहले ही भारी भरकम है, अब उस पर नए वस्त्र खरीदने का खर्चा करना होगा। खबर ये है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थी कुर्ता-पजामा पहनकर भी शामिल हो सकेंगे। बोर्ड ने ड्रेस कोड में बड़ा बदलाव करते हुए मेटल की जिप (चेन) और बटन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने यह बदलाव मेटल की चेन को लेकर किया है। बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया- भर्ती परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही थी। इसमें पेंट की जिप और जैकेट की चेन मेटल की होने की वजह से काफी समस्या आ रही थी। बोर्ड की बैठक में मंथन के बाद यह फैसला किया गया है कि कोई भी ऐसा कपड़ा, जिसमें मेटल की जिफ या चेन लगी होगी, वह अलाउड नहीं होगी। ऐसे में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कुर्ता-पजामा ड्रेस कोड में शामिल किया है। ताकि भविष्य में किसी भी तरह की नकल और धांधली को रोका जा सके। परीक्षा में अब अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस, फेस स्कैनिंग और आई-राइज स्कैनिंग के बाद ही एंट्री दी जाएगी। रिटन टेस्ट में अगर कोई डमी या फर्जी अभ्यर्थी हिस्सा लेता है, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के दौरान आसानी से उसे पकड़ा जा सकता है। इससे भर्ती परीक्षा में धांधली और नकल की प्रक्रिया को आसानी से रोका जा सकेगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। जहां अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, उन सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि परीक्षा के पल-पल का ऑनलाइन रिकॉर्ड मौजूद रहें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गजब की धांधली, ना फाइनल आंस की ना वेटिंग लिस्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी की भर्ती 2023 की नियुक्तियां अब याचिका के अधीन जयपुर में गैस का टैंकर पलटा, मच गई भगदड़, ड्राइवर ने कहा- डरो मत, टैंक खाली है