Site icon 24 News Update

महाकुंभ सनातन संस्कृति की जड़ों से जुड़ने का पर्व -राज्यपाल श्री बागडे ने महाकुंभ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई, पवित्र स्नान किया

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट जयपुर. राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को परिजनों सहित महाकुंभ मेले में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। राज्यपाल ने संगम स्नान के साथ ही कुंभ से जुड़ी भारतीय सनातन परंपरा को स्मरण करते हुए कहा कि महाकुंभ स्नान संस्कृति की जड़ों से जुड़ना है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान से शरीर ही नहीं आत्मा की भी शुद्धि होती है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले विशाल जन का आत्मीय समागम स्थल है।

Exit mobile version