24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. जिला मुख्यालय पर गर्ग ब्राह्मण समाज द्वारा अपने कुल के महर्षि गर्गाचार्य का जन्मोत्सव मंत्रोचार धार्मिक रीति रिवाज एवं परिपाटी के अनुसार मनाया गया जानकारी के अनुसार पण्डित श्यामसुंदर गर्ग ने बताया की शाहपुरा मे जिला कार्यकारणी की और से निम्बार्क आश्रम के महन्त श्री 1008 महाराज मोहन शरण के पावन सानिध्य मे ऋषि पंचमी के उपलक्ष्य मे महर्षि गर्गाचार्य का जन्मोत्सव आज शाहपुरा मे धूम धाम से मनाया गया सर्व प्रथम प्रातः काल गायत्री परिवार के पण्डित सत्यनारायण नागर द्वारा हवन का कार्य कराया गया व समस्त शाहपुरा जिले के गर्ग ब्राह्मण समाज द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया ।शोभा यात्रा मालिनी वाटिका शाहपुरा से शुरू हुई जो खान्या के बालाजी से होती हुई पोस्ट ऑफिस से मुख्य मार्ग शाहपुरा भीलवाड़ा रोड होते हुये रामद्वारा के सामने से होती हुई त्रिमुति स्मारक होकर भाणा गणेश होती हुई वापस मालिनी वाटिका पहुंची। शोभा यात्रा मे बेंड बाजा और ढोल पर समाज जान नाचते गाते हुये चल रहे थे। दोपहर मे निम्बार्क आश्रम महंत मोहन शरण व हाथी भाटा आश्रम के महन्त संत दास महाराज के सानिध्य मे समारोह का आयोजन हुआ। समारोह मे सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजराज कृष्ण उपाध्याय ने समारोह को संबोधित करते हुये बताया की महर्षि गर्गाचार्य महाराज ने भगवान कृष्ण व बलराम का नामकरण किया गया और उनके द्वारा किये गये ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया की अब वक्त आ गया हैं की सर्व ब्राह्मण समाज को संगठित होने का और उन्होंने बताया की जब से भीलवाड़ा व आसपास मे जब भी महर्षि गर्ग की जयंती मनाई गई तब हर बार उन्होंने अपनी उपस्थिति दी जिस पर गर्ग ब्राह्मण समाज ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये निम्बार्क आश्रम के महन्त मोहन शरण ने महर्षि गर्गाचार्य ज़ी के जीवन पर प्रकाश डाला व महर्षि गर्गाचार्य ज़ी के द्वारा रचित गर्ग संहिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे बोर्ड परीक्षा मे 75 % अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम मे सभी आगंतुक मेहमानों के गर्ग संहिता भेंट कर और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे नीलम शर्मा प्रदेश युवा ब्रह्म शक्ति बालकिशन पाराशर राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर समाज शाहपुरा के आदि गौड़ समाज से पंकज सुगन्धी गुर्जर गौड़ समाज से अविनाश शर्मा शाहपुरा ब्रह्म शक्ति भीलवाड़ा से गोपाल नारायण नागर गोविन्द राम गर्ग प्रेमचंद गर्ग दिनेश चन्द्र गर्ग शाहपुरा नवीन कुमार गर्ग राजेन्द्र गर्ग शंभू लाल गर्ग शिव कुमार गर्ग दौलत कुमार गर्ग महावीर गर्ग सहित समाज के कई गण मान्य लोग मौजूद रहे
महर्षि गर्गाचार्य का जन्मोत्सव मनाया

Advertisements
