24 News Update उदयपुर। समीपवर्ती ग्राम मनवाखेडा की बेटी जिज्ञासा पटेल ने बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में 64 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर पूरे मेवाड़ का नाम रोशन किया है। जिज्ञासा किसान जितेंद्र डांगी की पुत्री हैं, जिन्होंने अपने साहस और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को जिज्ञासा के उदयपुर पहुंचने पर ऑल इंडिया डांगी संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रेती स्टैंड से उनके घर तक रैली के रूप में उन्हें ले जाया गया, जहां समाजजन और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह में ऑल इंडिया डांगी संघ के जिला अध्यक्ष विष्णु पटेल, राष्ट्रीय सलाहकार पी.सी. पटेल, पूर्व जिला परिषद नेता प्रतिपक्ष मणीबेन पटेल, ग्राम पंचायत मनवाखेडा के उप सरपंच शंभू लाल डांगी, मां आंजना युवा संगठन के संरक्षक दिनेश पटेल, भंवरलाल डांगी, प्रकाश डांगी, धर्मेंद्र डांगी, कमलेश डांगी, जगदीश पटेल, मदन लाल डांगी और हिरालाल डांगी सहित बड़ी संख्या में समाजजन और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मनवाखेडा की जिज्ञासा पटेल ने 64 किलो भार वर्ग में किया मेवाड़ का नाम रोशन, हुआ भव्य स्वागत

Advertisements
