Advertisements
24 न्यूज अपडेट सलूंबर. सलूंबर जिले की सराड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के बलुआ ग्राम पंचायत में कृषि विभाग की ओर से खरीफ फसल मक्का मिनी किट वितरित किए गए। कृषि पर्यवेक्षक प्रवीण डोडियार ने बताया कि बलुआ गांव में में सरपंच महेंद्र मीणा की उपस्थिति किसानों को निशुल्क मक्का मिनी किट वितरित किए गए। इस दौरान किसान मित्र गंगाराम और समाजसेवी भंवर लाल, मुकेश सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

