24 न्यूज अपडेट उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत जिला स्तरीय द्वितीय चरण की कार्यशाला पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने बताया कि संगठन पर्व प्रथम चरण में बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियो के गठन का कार्य पूर्ण होने वाला है एवं संगठन पर्व द्वितीय चरण में जिले के विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया पुरी की जाएगी।संगठन पर्व द्वितीय चरण कार्यशाला को संबोधित कहते हुए पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं संगठन पर्व प्रदेश सह प्रभारी सुशील कटारा ने कहा कि जिसने पार्टी के लिए सक्रियता से कार्य किया हो वही बूथ अध्यक्ष बने एवं तीन महिलाओं को बूथ की कार्यकारिणियों में आवश्यक रूप से रखा जाना चाहिए एवं मंडल अध्यक्ष 35 से 45 वर्ष का हो एवं जिला अध्यक्ष 40 से 60 वर्ष का हो ऐसा सुनिश्चित करना चाहिए।बैठक को संबोधित करते हुए क्लस्टर प्रभारी एवं विराट नगर विधानसभा विधायक कुलदीप धनकड़ ने कहा कि अभी संगठन पर्व के तहत पार्टी में निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए कार्यकर्ताओं का चयन बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष पद पर किया जाना चाहिए।संगठन पर्व जिला प्रभारी वीरमदेव सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 5 दिसंबर तक सभी बनाए गए सक्रिय सदस्यों की सूची का प्रकाशन पार्टी कार्यालय पर किया जाए एवं जो भी पार्टी में सक्रिय हैं एवं 50 सदस्य बना लिए हैं उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया जाना चाहिए।बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश संगठन पर्व प्रदेश सह प्रभारी सुशील कटारा, क्लस्टर प्रभारी एवं विराट नगर विधायक कुलदीप धनकड़, संगठन पर्व जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री विरमदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, विधायक ताराचंद जैन, महापौर गोविंद सिंह टांक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, संगठन पर्व जिला सह प्रभारी तखत सिंह शक्तावत एवं खूबी लाल पालीवाल, जिला महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता माण्डावत, पूर्व महापौर रजनी डांगी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की पहाड़ियों का ड्रोन सर्वेक्षण शराबी बाइक वाला अचानक सामने आया, सांसद राजकुमार रोत की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, रोत सकुशल