Site icon 24 News Update

भीषण सड़क हादसे 5 की मौत, ट्रेलर का ब्रेक फेल, टैंपो को कुचला

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि नेशनल हाईवे एनएच-27 पर गोगुंदा-पिंडवाड़ा के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हादसा हुआ जिसमें 9 लोग घायल भी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ढलान में ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। वह टैंपो से जाकर भिड़ गया। टेंपो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। ट्रेलर का ड्राइवर मौके से भाग गया जबकि टेंपो का चालक भी घायल हो गया। अफरा-तफरी के माहौल के बीच सड़क से लाशों को मोर्चरी और घायलों को पुलिस की देखरेख में अस्पताल लेकर जाया गया। मालवा का चौरा पुलिया के पास यह हादसा हुआ है। सालेरिया गांव से हाईवे पर आने के लिए यहां पर एक कट बना है तथा ढलान भी है। सालेरिया गांव से सवारियां लेकर टैंपो हाईवे पर आकर देवला की तरफ रवाना हुआ ही था कि तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। सवारियां उछलकर बाहर गिरीं और टैंपो पूरा का पूरा पिचक गया। टैंपो में 14 लोग सवार थे। सभी सवारियां थी। हाईवे पेट्रोल टीम को ब्रेक फेल होने का अंदेशा पहले ही हो गया था व पुलिस को बताया मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तुरंत आगे पुलिस थाने में और अन्य टीम के सदस्यों को सूचना दी मगर हादसा हो गया। 4 महिलाएं और 1 बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है संख्या बढ सकती है। 9 लोग घायल हैं, जिनमें से 8 को उदयपुर रेफर किया गया है। हादसे में मां-बेटे की भी मौत हो गई। पुष्पा (40) पत्नी सोहनलाल गरासिया निवासी सालरिया गांव कोटड़ा, मंजूबाई (25) पत्नी सोमाराम गरासिया निवासी उपलवास, कस्तुबाई(45) पत्नी खुमाजी गरा

Exit mobile version