Site icon 24 News Update

भील प्रदेश के सवाल को गोल कर गए सीपी जोशी, कांग्रेस पर किए प्रहार, वागड़ में भाजपा के गिरते ग्राफ के सवाल पर गिनाए विकास के काम, जिला कार्य समिति की बैठक में उदयपुर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मीडिया से की बात…..

Advertisements

2 4 न्यूज अपडेट. उदयपुर। भील प्रदेश का सवाल पूछते ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा लोगों में विश्वास के आधार पर आगे बढ़ रही है। वे सीधा इसे गलत या सही बताने से बचे जबकि उन्हीं की पार्टी के सांसद मन्नालाल रावत और मंत्री बाबूलाल खराड़ी परसों इसकी राजनीति करने के वालों की सख्त आलोचना कर चुके हैं। मानगढ धाम पर हुए महासंगम करने वालों को खास तरह का अंग्रेजों वाला एजेंडा रखने वाला कह चुके हैं। लेकिन प्रदेशाध्यक्ष सीधे-सीधे कोई बयान देने से बचते नजर आए। इसके अलावा वागड़ में भाजपा के गिरते ग्राफ के सवाल पर भी क्रिकेट की भाषा में कहें तो डिफेंसिव शॉट खेलते हुए नजरअंदाज कर दिया व आदिवासी इलाकों में विकास की अपनी सरकार की फेहरिस्त गिना दी।
जोशी ने कहा कि वृहद कार्यसमिति के बाद सभी जिलों में पार्टी की जिला कार्य समितियां हो रही है। उसी निमित्त आज मैं उदयपुर देहात भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक में आने का अवसर मिला। आने वाले कार्यक्रमों की सूचना, आने वाले कार्यक्रमों की योजना व पुराने कामों की समीक्षा व मंडल कार्य समितियों को लेकर चर्चा हुई। देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनी व राजस्थान में भजनलाल शर्मा के ऐतिहासिक बजट के बाद पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह है। हर जिलों में हमारा प्रवास हुआ है, वरिष्ठ नेताओं के प्रवास भी हो रहे हैं। वागड़ में भाजपा की हालत खराब होने के सवाल पर कहा कि लोकसभा चुनाव में भी 49.2 परसेंट वोट हमको मिला जबकि कांग्रेस हमसे 12 परसेंट पीछे थी। लेकिन कुछ अलायंस से कुछ सीटों से हमको नुकसान हुआ है लेकिन जनजाति क्षेत्र में भी पहली बार प्रधानमंत्री सडक योजना से लेकर नेशनल हाईवे, रेलवे, मेडिकल कॉलेज, पासपोर्ट कार्यालय से नवोदय विद्यालय से लेकर एकलव्य मॉडल स्कूल, किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं का लाभ भाजपा के राज में मिला है। देश में पहली बार ट्राइबल मिनिस्ट्री भी भाजपा के शासन में बना है। सरपंच प्रधान व प्रमुखों को अधिकार , टीएसपी की सुविधाएं, हर घर में बिजली कनेक्शन भाजपा के शासन में मिला है। हम अपने काम के बलबूते भाजपा के ग्राफ को बढाने का काम करेंगे। भील प्रदेश बनाने की मांग लंबे समय से है। कई लोग इस बात के लिए लगे हैं लेकिन भाजपा अपने काम और विश्वास के आधार पर लोगों में विश्वास रख आगे बढ़ रही है।
देश में प्रधानमंत्री खुद ओबीसी हैं। ओबीसी आयोग को काका केलकर रिपोर्ट को बरसों तक किसने फुटबॉल की तरह घुमाया। किसने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। किसने मेडिकल कॉलेज व हायर एजुकेशन में सीटें बढाई और आरक्षण दिया। कांग्रेस इस प्रकार की जाति धर्म के आधार पर बांटने का काम करती है। भाजपा ने हमेशा इस दिशा में सबको प्रतिनिधित्व मिले यह सोचा है। जब लीडर ऑफ अपोजिशन हिंदू आतंकवाद की बात करता है। जंब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते हैं कि हिंदू हिंसक हैं, जब वो नेता इस प्रकार के भारत विरोधी नारे लगते हैं तो उनके साथ जाकर खड़े होते हैं और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नाम पर उनके मुंह पर टांके लग जाते हैं तो इस प्रकार की सोच जब वहां के बडे लोगों की होगी तो ये कहीं न कहीं सत्ता के लिए कांग्रेस और बाकी लोगों ने 1947 में प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए धर्म के आधार पर देश को बांट दिया। आधा कश्मीर दे दिया, तिब्बत दे दिया। ताशकंत समझौते व शिमला समझौते के पीछे क्या है, क्यों धारा 370 का विरोध करते आए हैं। क्यों नगारिकता समझौता आना चाहिए। नेहरू लियाकत समझौता किसने किया? अगर बाहर किसी कारणवश हिंदू, सिख, इसाई हैं बौद्ध हैं, उनको किसी कारण से हिन्दुस्तान आना पडा तो सरकार की जिम्मेदारी होगी कि सिटीजनशिप और सुविधाएं दें। हमारे लोग हमारे की देश में दर दर की ठोकरें खा रहे थे कौन जिम्मेदार है उसका। धारा 370 के कारण कश्मीर में अब तक रिजर्वेशन लागू हुआ उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। अपने स्वार्थ के लिए नेहरूजी ने संविधान बदल दिया, इंदिराजी ने आपातकाल लगा दिया, राजीव जी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बदल दिया। संविधान को तार तार करने का काम जिन लोगों ने किया आज वो संविधान को बचाने का नाम ले रहे हैं। ऐसे लोगों को असली चेहरा सामने आ रहा है। जनता का विश्वास आज भी जिस पर है वो भाजपा व नरेंद्र मोदी है।

बलिचा भाजपा कार्यालय पर उदयपुर देहात भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में सीपी जोशी ने आगामी दिनों में होने वाले उप चुनाव में जीत मंत्र दिया, चौरासी उप चुनाव पर कहा भाजपा की जीत होगी । राजस्थान विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कल विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवानानी को धृतराष्ट्र कह दिया था इस सवाल पर सीपी जोशी ने कहा कि लोकतंत्र हमेशा सरस्वती भाषा को संस्कृत प्रणाली में इस प्रकार के शब्दों का कोई स्थान नहीं है आसन पर उंगली उठाना व इस प्रकार के शब्दों का उपयोग करना संसदीय प्रणाली में इस तरह के शब्दों का कोई स्थान नहीं है कांग्रेस में एक दूसरे में नीचा दिखाने का खेल चल रहा है छपास रोग भी कई लोगो को लग गया है एक दूसरे के कंपडिशन में सदन की गरिमा बनी रहे , संसदीय प्रणाली में ऐसे शब्दों का उपयोग न हो और इसके लिए सबको प्रयास करना चाहिए।

Exit mobile version