24 न्यूज अपडेट भीलवाड़ा। बूंदी जिले के युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। अजमेर से हैदराबाद जा रही ट्रेन के सामने समेलिया फाटक के पास ट्रैक पर लेट गए । लोको पायलट ने ट्रेन रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। आधार कार्ड से पहचान हुई अर्जुन लोधा (बूंदी) और युवती कविता जांगिड़ (बूंदी) के रूप में हुई। युवती के परिजन पिछले तीन दिनों से कर रहे थे तलाश थी। मंगलवार रात करीब 8 बजे अजमेर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन भीलवाड़ा स्टेशन से रवाना हुई थी। करीब 4 किमी आगे समेलिया फाटक के पास युवक और युवती अचानक ट्रैक पर लेट गए। पायलट ने ट्रेन रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
जीआरपी और पुर थाना पुलिस को स्टेशन मास्टर ने दी सूचना। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को ट्रैक से हटाकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल भेजा। शिनाख्त के लिए मृतकों के बैग की तलाशी ली गई। बैग में कपड़े, 10वीं-12वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड मिले। बूंदी पुलिस से संपर्क कर परिजनों को दी गई सूचना। लड़की के परिजन तीन दिनों से कर रहे थे तलाश। बूंदी जिले की हिंडोली पुलिस थाना क्षेत्र में लड़की के परिजनों ने सोमवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवार उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन हादसे की सूचना मिलने के बाद बुधवार को परिजन भीलवाड़ा पहुंचे। यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है, हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
भीलवाड़ा में युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, आधार कार्ड से हो पाई पहचान

Advertisements
