Site icon 24 News Update

भीलवाड़ा का सस्पेंस खत्म, सीपी जोशी के सामने भाजपा ने दामोदर अग्रवाल को उतारा, संघनिष्ठ और मोदी की पसंद

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। भीलवाड़ा सीट पर बीजेपी ने आज सस्पेंस खत्म करते हुए मौजूदा सांसद का टिकट काटकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। उनके नाम के चर्चे लंबे समय से थे लेकिन अग्रवाल और माहेश्वरी की खींचतना में यह सीट फंसी हुई थी और कई-कई दौर की वार्ताओं के बाद नाम तय हुआ। इसके साथ ही राजस्थान में भाजपा ने अपने सभी 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। याने बिसात पूरी बिछ चुकी है। आज 9वींसूची में भीलवाड़ा सीट से भाजपा के प्रदेश महामंत्री व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले दामोदर अग्रवाल का नाम आया। यहां से सांसद सुभाष बहेड़िया का पत्ता साफ हुआ है। दामोदर अग्रवाल खुद मेवाड़ में लोकसभा चुनाव प्रभारी हैं। अग्रवाल विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश व गुजरात में भी चुनावों की पार्टी की कमान बतौर प्रभारी संभाल चुके हैं। संगठन पर पकड के चलते और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चहते होने से उनका नाम फाइनल किया गया है। जहाजपुर कस्बे में जन्मे अग्रवाल 1971 से राजनीतिक में सक्रिय हैं। अभी मेवाड में लोकसभा चुनाव की पूरी बिसात दामोदर अग्रवाल की ही बिछाई हुई है। प्रदेश भाजपा महामंत्री का दायित्व भी उनके पास हैं। इसके अलावा वे भीलवाड़ा टेक्सटाइल फेडरेशन संगठन के अध्यक्ष भी हैं। उदयपुर से उनका नाता भी पुराना है। वे उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में शहर जिला संगठन प्रभारी का दायित्व संभाल चुके हैं।

Exit mobile version