Site icon 24 News Update

भाटी को जेड प्लस सुरक्षा की मांग पर जयपुर में प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी को धमकी मिलने के बाद से राज्यभर में प्रदर्शन का दौर जारी हैं। आज जयपुर में श्री राजपूत सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से मांग की गई कि बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाए। भाटी बाड़मेर- जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं। प्रचार के दौरान भाटी को लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद से पूरा राजपूत समाज भाटी के पक्ष में लामबंद हो रहा है। जयपुर में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम को दिए ज्ञापन में बताया गया कि जेड प्लस सुरक्षा की मांग को अगर 7 दिन में नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जयपुर जिला कलेक्ट्रेट पर भी गुरुवार को श्री राजपूत सभा अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई के नेतृत्व में समाज के लोग एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आज श्री राजपूत सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार व जंगी प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट सर्कल के दो बार चक्कर लगाए। जैसे ही कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट नंबर 1 पर पहुंचे तो पुलिस ने मेन गेट बंद कर दिए। कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए और नारेबाजी आरंभ की। समाज के लोग मुख्य दरवाजे के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन किया। समझाइश के बाद श्री राजपूत सभा अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई के साथ कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के अंदर गए व मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम सुरेश कुमार नवल को ज्ञापन दिया।

Exit mobile version