Site icon 24 News Update

भाजयुमो ने निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में बांटे झंडे

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत देश भर में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हर वर्ग बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के निर्देशन तथा भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत आदर्श कॉलोनी स्थित शहीद हेमु कालानी सर्कल से डीजे के साथ तिरंगा वाहन रेली निकाली गई, जो शहीद हेमु कालानी सर्कल से भारत माता के जयकारे के साथ रवाना हुई। रैली कल्याण चौक, स्वामी विवकानन्द सर्कल, राजेन्द्र सुरी ज्ञान मन्दिर के बाहर होते हुऐ शेखावत सर्कल, परसुराम सर्कल, पंचोली चौराहा, दशोरा चौराहा, चित्तौडी गेट, मोती बाजार होते सुभाष चौक पहुंची, जहां वन्देमातरम एवं भारत माता के गगनभेदी नारों के साथ रेली का समापना हो गया।
रेली आरम्भ होने से पूर्व स्थानीय विधायक एवं पूर्व स्वायत शासन मन्त्र श्रीचंद कपृलानी, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने शहीद हेमु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात हाथ में तिरंगा लहराते हुऐ वाहन रेली को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होने यूवा मोर्चा को तिरंगा रेली के सफल संचालन की बधाई देते हुऐ नगरवासियों को स्वाधिनता दिवस की बधाई दी, साथ ही कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है और आने वाले सालो में उनके नेतृत्व में विश्व पटल पर अपनी अलग ही पहचान बनाने के साथ ही विश्व की तिसरी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में तिरंगे झंडे बांटे गए।

Exit mobile version