24 न्यूज अपडेट उदयपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने केंद्रीय बजट 2025 को सर्वस्पर्शी और दूरदर्शी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करेगा और हर वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। ₹12 लाख तक इनकम टैक्स से छूट देकर मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर ₹5 लाख की गई है।वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स छूट की सीमा ₹50 हजार से बढ़ाकर ₹1 लाख की गई है।जल जीवन मिशन:जल जीवन मिशन की अवधि 2028 तक बढ़ाई गई है। शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए ₹1 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है।ST, SC और पिछड़े वर्गों को अलग से मुद्रा लोन दिया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार. 36 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है।विकसित भारत के निर्माण की दिशा में कदम:गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि यह बजट भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने में मदद करेगा। गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा गया है, जिससे समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भोम सिंह मीणा बने नर्सेज यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बजट 2025ः उद्यमिता व उद्यमशीलता को बढ़ाने वाला बजट