उदयपुर। आज भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी संग टिफिन खाते नजर आए। इस पॉलिटिकल क्लास से भाजपा में अपणायत झलकी। पुरूस्कारी में भी बडे नेता लगे रहे तो कार्यकर्ताओं ने भी इसे फोटो और वीडियो शूट करते हुए प्रचार का मौका बना लिया। सोशल मीडिया पर खुद दीया कुमारी ने इसकी रील शेयर की। इससे पहले राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी आज उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी पहुंची व भाजपा के मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। माछला मगरा स्थित शिव मंदिर में टिफिन बैठक में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन सहित भाजपा पदाधिकारियों ने बडे चाव से भोजन किया। दीया ने कहा कि सब अपने अपने घरों से टिफिन लाते है तो उनसे बातचीत भी हो जाती है और सबके साथ शेयर भी करते है। इसमें मजा आ जाता है। वे बोली कि बहुत सारी ऐसी बातें भी होती हैं जो कई बैठकों में नहीं बोल सकते हैं तो यहां बात हो जाती है। साथ ही गिले-शिकवे जैसी बात हो तो वह भी दूर हो जाती है। यहां पारिवारिक माहौल बनता है। हम राजस्थान की 25 की 25 सीटें ही जीतेंगे लेकिन हमे इस बार सभी सीटें पांच लाख के ज्यादा मॉर्जिन से जीतनी है और इसके लिए सबको पूरी मेहनत करनी है। इसके लिए सबको लक्ष्य तय करना है और घर-घर जाना होगा। सब तक मोदी सरकार की योजनाएं और राज्य सरकार के काम को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अब मतदान होने तक पूरा समय हमे मोदी को लाने के लिए जनता के बीच काम करना Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मासूम की गर्दन जबड़े में दबाए बैठा रहा कुत्ता, तोड़ दिया दम डीजे ओन व्हील्स तैयार, समिति बनाकर कार्य सौंपे, भव्य होगा चेटीचंड महोत्सव