Site icon 24 News Update

भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष सप्तमी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा. रविवार को दिगम्बर जैन धर्मावलम्बीयो ने भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष सप्तमी पर विविध धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया.
समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार रविवार को आदर्श कॉलोनी स्थित श्री शान्तिनाथ जिनालय मे भगवन पार्श्वनाथ मोक्ष सप्तमी पर समाज अध्यक्ष सुशील काला महामंत्री मनोज पटवारी, जीवनधर पाटनी कोषाध्यक्ष कमलेश जैन कि अगुवाई मे सकल दिगम्बर जैन समाज कि उपस्थित मे सामूहिक पूजा अनुष्ठान अर्चना कर जिन प्रतिमा के समक्ष अर्घ्य विसर्जित कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया . इस अवसर पर श्रद्धांलूओ ने भगवन प्रतिमा के श्री जिनभिषेक और शांतिधारा भक्तिपूर्वक सम्पन्न किये . धार्मिक कार्यक्रम मे समाज के महिला मण्डल संरक्षिका इंदुबाला सोनी, अध्यक्ष शशि जैन, ममता काला, सीमा जैन, रिंकू सोनी, सोनू पटवारी, प्रेमचंद पाटोदी अशोक गदिया, रौनक पाटोदी, आभा जैन, सुलोचना जैन, महेंद्र पाटनी, शांता देवी पटवारी , प्रवीना अग्रवाल, रेखा पाटनी, सिद्धि जैन, लता पटवारी, अनीता पटवारी, विनीता पारलिया,जुली जैन सहित बाड़ी संख्या मे श्रद्धांलूजन उपस्थित रहे. मोक्ष सप्तमी पर समाज मे बड़ी मात्रा मे उपवास व्रत कर तप आराधना भी हुई

Exit mobile version