24 न्यूज अपडेट उदयपुर। शासन सचिव आयोजना विभाग श्री नवीन जैन के निर्देशो की पालना मे संयुक्त निदेशक (आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय, जयपुर) श्री प्रवीण कुमार गर्ग द्वारा कार्यालय ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी गोगुन्दा का औचक निरीक्षण किया गया। संयुक्त निदेशक द्वारा कार्यालय के अधिकारी एवं कार्मिको के साथ विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक ली जिसमे उन्होने विभागीय कार्यो जनआधार योजना, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, मुख्यमन्त्री ई-ग्राम परियोजना, आय-व्यय लेखे, विभागीय प्रकाशन, संस्था आधार एवं अन्य विभागीय कार्यो पर चर्चा की साथ ही सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो के शत प्रतिशत समाधान तथा पहचान पोर्टल पेंडेन्सी को निस्तारित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी, उदयपुर श्री पीयूष भण्डारी भी उपस्थित रहे। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी गोगुन्दा श्री विक्रम मालवीय ने विभागीय कार्यो की प्रगति से अवगत करवाया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.