कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। 7 जनवरी 2023 को दिल्ली में मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुरे भारत में आशान्वित ब्लॉक कार्यकम शुरू करने की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत सम्पूर्ण भारत से 500 ऐसे ब्लॉक का चयन किया गया जो अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत जिनकी प्रगति विभिन्न पैमानों पर राज्य औसत और राष्ट्रीय औसत से कम थी। हाल ही में संकेतको में प्रगती के आधार पर नीति आयोग द्वारा जारी की गई आशान्चित ब्लॉक कार्यक्रम डेल्टा रैंकिंग में निम्बाहेडा ब्लॉक ने अपने प्रदर्शन में उल्लेखनिय सुधार करते हुए 500 चयनित्त ब्लॉक में से राजस्थान में प्रथम व भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। ब्लॉक स्तरीय टीम व ब्लॉक स्तर पर समस्त विभागों के समन्वय एवं सतत प्रयास तथा जिला कलक्टर आलोक रंजन के समय समय पर दिये गये निर्देशों से निम्बाहेडा ब्लॉक को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की शुरूआत में ब्लॉक निम्बाहेड़ा का राष्ट्रीय स्तर पर 500 में से 226 वां एवं राज्य स्तर पर 27 में से 17वां स्थान था। इस पर जिला कलक्टर आलोक रंजन द्वारा विशेष ध्यान केन्द्रित कर आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत ब्लॉक निम्बाहेड़ा के सभी अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर बुलाकर विभिन्न मापदंडों के बारे में जानकारी ली एवं हर सप्ताह रिपोर्ट्स का अवलोकन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर आशान्वित ब्लॉक कार्यकन की प्रगति की जानकारी ली गई। इसके अंतर्गत हर पखवाडे जिला कलक्टर द्वारा निम्बाहेडा ब्लॉक के सभी अधिकारियों की मिटिंग ली जाती, जिसमें उन संकेतको, जिनकी प्रगती संतोषजनक नहीं है उनकी प्रगति बढाने हेतु स्वयं के विचार एवं अधिनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विचार विमर्श करने के उपरान्त निर्णय लिये गये। कई कर स्वयं जिला कलक्टर द्वारा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया गया एवं वस्तुस्थिती की जानकारी ली गई। जिला कलक्टर द्वारा विभिन्न एनजीओ एवं निम्बाहेडा क्षेत्र में कार्यरत सिमेंट फैक्ट्री के सीएसआर के तहत सहयोग लेने के लिए निर्देशित किया गया। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा पंचायत समिति सभागार में हर पखवाड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों कि मिटिंग ली जाती एवं प्रगती के बारे में विचार विर्मश किया जाता। विकास अधिकारी निम्बाहेडा विशाल सिपा द्वारा विभिन्न विभागो के अधिकारियों को जिन संकेतको पर प्रगति धिमी चल रही है अपने कार्यालय में समय-समय पर बुलाया जाता एवं जिन संकेतको में प्रगती कम चल रही है उनके प्रगती बढ़ाने एवं समाधान के लिए विचार विमर्श किया जाता। उदाहरण के तौर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के विभाग के विभिन्न संकेतको में ऑनलाइन पोर्टल पोषण ट्रेकर पर डेटा फिडिंग की समस्या के बारे में बताया गया जिसके समाधान हेतु पंचायत समिति परिसर तथा बाल विकास विभाग में ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारियों को बुलाकर ट्रेनिंग दी गई। निंबाहेड़ा ब्लॉक की सभी 37 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत एंबेसेडर की नियुक्ति की गई वं सांकेतिक रूप से सम्पूर्णता अभियान के लोगो सहित टी शर्ट देकर एबेसेडर को आशान्वित ब्लॉक की प्रगति हेतु प्रेरित किया गया। चिकित्सा विभाग के संकेतको में बिनोत्ता सेक्टर की प्रगति कम पाये जाने पर कार्मिकों को नोटिस दिये गये तथा कार्मिक बदलने की भी कार्यवाही की गयी। जिन क्षेत्रों में पद रिक्त थे वहां पर दूसरे कार्मिको को लगाकर प्रगति बढाई गयी। ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी विभागो से समन्वय बनाकर सहयोग कर ब्लॉक की प्रगती कराना सुनिश्चित करे। जिन अधिकारी व कर्मचारियों ने आशान्वित ब्लॉक में अच्छा कार्य किया उनको प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा रेली निकाल कर एवं पोस्टर लगाकर एबीपी के बारे में जागरूकता फैलायी गयी एवं सहयोग लिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बामनिया और गिलूण्ड विद्यालय मे बच्चों के सर मौत का तांडव, अफसर खा रहे एसी कि हवा,हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा बारिश से फसलों को मिला जीवनदान