Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। मेवाड़ के प्रतिष्ठित गणपति मंदिर श्री बोहरा गणेशजी में बुधवार को छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के प्रमुख पुजारी जसवन्त जोशी के अनुसार इस शुभ अवसर पर विशेष श्रृंगारित दर्शन, छप्पन भोग, अन्नकूट महोत्सव, महाप्रसादी तथा शाम 7.15 बजे महाआरती हेतु मंदिर प्रशासन ने आम जन को आमंत्रित किया है। अन्नकूट महोत्सव में सेवाएं देने वालों में देवीलाल जोशी, महेन्द्र कुमार जोशी, डॉ गौरव कुमार जोशी, पल्लव जोशी, विनायक विराज जोशी, एवं समस्त बोहरा गणेश जी परिवार के सदस्य विशेष सहयोग करेंगे।

