Site icon 24 News Update

बेटी गई प्रेमी के संग, पहचानने से किया इनकार तो छपवा दी शोक पत्रिका

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। ब्यावर जिले की बदनौर तहसील में परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर बेटी ने लव मैरिज कर ली। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस लड़की को पकड़कर लाई तो माता-पिता को पहचानने से इनकार कर दिया। पिता आहत हुए कि बेटी के निधन की शोक पत्रिका छपवाकर समाज में बांट दी। बताया यगा किएक गांव की लड़की ने घर से भागकर प्रेमी के साथ शादी कर ली। परिजनों ने पहले तो लड़की की तलाश की, उसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी की तलाश कर पकड़ लिया। इसके बाद उसे माता-पिता के सामने पेश किया तो लड़की ने अपने माता-पिता को पहचानने से ही इनकार कर दिया। बेटी की इस बात से पिता इतने नाराज हुए कि उन्होंने बेटी को मरा हुआ मान लिया और शोक पत्रिका छपवाकर समाज में बांट दी। इस बात के क्षेत्र में काफी चर्चे हैं।

Exit mobile version