Site icon 24 News Update

बी.एन. कन्या इकाई में वाॅइस कल्चर पर वर्कशाॅप का आयोजन

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की कन्या इकाई के संगीत विभाग द्वारा वाॅइस कल्चर पर एक कार्यशाला का आयोजन 17 अक्टूबर, 2024 को बी एन कन्या महाविद्यालय में किया जा रहा है। कार्यशाला मेें मुख्य वक्ता के रूप में विश्वप्रसिद्ध गायिका सुरमणि महालक्ष्मी शिनाॅय द्वारा वाॅइस कल्चर के विविध पहलुओं पर प्रत्यक्ष प्रस्तुति द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। उक्त जानकारी महाविद्यालय कार्यवाहक अधिष्ठाता डाॅ. प्रेम सिंह रावलोत ने दी। संगीत विभाग की अध्यक्ष डाॅ. रेखा मेनारिया ने बताया कि इस कार्यशाला में उदयपुर शहर के विभिन्न महाविद्यालयों और संगीत केन्द्रों के विद्यार्थी एवं शोधार्थी भाग लेंगे। कार्यशाला का प्रारंभ सुबह 10 बजे होगा। इसमें संगीत में रुचि रखने वाले भाग ले सकते हैं। वाॅइस कल्चर संगीत का एक महत्वपूर्ण भाग होता है। वाॅइस कल्चर की कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षणार्थी संगीत की बारीकियों से रूबरू होंगे।

Exit mobile version