24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। बीमा पॉलिसी का क्लेम उठाने के लिए हत्या कोएक्सीडेंट का रूप दे दियां युवक की हत्या करने के मामले में भदेसर थाना पुलिस ने मृतक के पिता व भाई को गिरफ्तार कर लिया हैं पिता व भाई ने ही मृतक के नाम तीन चौपहिया व अन्य वाहन सहित कई बीमा पॉलिसियों का क्लेम उठाने की साजिश रच दी। हत्या कर घटना को दुर्घटना का स्वरूप दिया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 26 दिसम्बर को रेवलिया कला-मानपुरा के बीच चतरसिह के कुएं के पास मोटर साईकिल चालक चम्पालाल गुर्जर एवं पुत्र राजेश गुर्जर मान्दलदा हाल चामटी खेड़ा की अचानक जंगली सूअर के दौड़ जाने सेएक्सीडेंट का मामला सामने आया। थाना भदेसर पर सूचना दी व राजेश गुर्जर की मौत हो जाने पर शव को शवगृह जिला चिकित्सालय में रखवाया।घायल चम्पालाल गुर्जर का अस्पताल में उपचार किया गया। 27 दिसम्बर को मृतक राजेश गुर्जर के भाई ने रिपार्ट दी। भदेसर थाना पुलिस ने जब मृतक का पंचायतनामा बनाया ते गले में सामने की तरफ रस्सी का फंदा लगा होने जैसे निशान मिले। मेडिकल बोर्ड द्वारा पॉस्टमॉर्टम करवाया गया। जांच एएसआई सुभाष चंद्र ने की। धानाधिकारी भदेसर मोतीराम के नेतृत्व में जांच टीम बनी। टीम ने मुकुल गुर्जर एवं मोटरसाईकिल चालक चम्पालाल गुर्जर के मोबाईल नम्बरों की कॉल डिटेल ली। जानकारी में आया कि चम्पालाल ने लड़के राजेश गुर्जर के नाम पर एक महिन्द्रा स्कोर्पियों कार, महिन्द्रा थार, महिन्द्रा केम्पर पिकअप एवं अन्य वाहन एवं बीमा पॉलिसियां करवा रखी है। राजेश गुर्जर की हत्या कर एक्सीडेण्ट की घटना बताकर मृतक राजेश गुर्जर की बीमा पॉलिसियों पर क्लेम उठाने की योजना बनाना सामने आया। चम्पालाल पिता छोगालाल गुर्जर एवं मुकुल पिता चम्पालाल गुर्जर निवासी मान्दलदा थाना चन्देरिया हाल चामटी खेड़ा की तलाश कर पूछताछ की तो आरोपी चम्पालाल गुर्जर ने राजेश की हत्या करना एवं हत्या के बाद मुकुल द्वारा पिता के साथ मिलकर षड्यन्त्र पूर्वक एक्सीडेण्ट की घटना बताने के लिये शव को चम्पालाल के बताये अनुसार मान्दलदा खेत से स्कोर्पियो कार से रेवलिया कला मानपुरा के बीच चतरसिह के कुएं के पास ले जाना बताया। यहां पर चम्पालाल द्वारा लाश को स्कोर्पियों कार से उतार सिर फोड़कर मोटरसाईकिल से घटना स्थल पर एक्सीडेण्ट हो जाने से गिरने का स्वांग रचा। घटना को एक्सीडेण्ट को घटना बताकर रिपोर्ट दी। आरोपी पिता चम्पालाल पुत्र छोगालाल गुर्जर उम्र 52 साल एवं आरोपी भाई मुकुल पुत्र चम्मालाल गुर्जर उम्र 25 साल को गिरफ्तार किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमीशा पटेल पहुंची चित्तौड़गढ़, स्वीट्स शॉप का इनोग्रेशन चित्तौड़गढ में आठवीं तक के बच्चों के 9 जनवरी तक कर दिया अवकाश, स्कूल चले तो कार्रवाई होगी