24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा जिले में सभी पात्र नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो इसी उद्देश्य से जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बीमा समिति की बैठक आयोजित हुई
भारत सरकार द्वारा यह आषा जाहिर की गयी है कि जब भारत अपने आजादी के 100 वर्ष पुरा कर रहा हो तो इसके समस्त नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो इसी सामाजिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिये, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकारण द्वारा राज्य बीमा योजना लायी गयी है।
बैठक में सहायक निदेषक पारस कुमार नाहर ने बताया की यह योजना भारत के समस्त राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेषों पर लागु होगी। राज्य स्तरीय बीमा समिति अध्यक्ष शासन सचिव वित (व्यय) तथा जिला स्तरीय बीमा समिति (अध्यक्ष जिला कलक्टर) रहेंगे। जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत ने कंपनीयों को शीघ्र ही कार्य योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देष दिये। बैठक के दौरान उप श्रम आयुक्त प्रतिनिधि, मुख्य कार्यकारी जिला परिषद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी श्रम विभाग, युनाईटैड इंषोरेंस के प्रतिनिधि, बजाज एलांस लाइफ इंषोरेंस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.