Site icon 24 News Update

बीएन संस्थान में वीर केसरी हनुमान के मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर 17 जुलाई : भूपाल नोबल्स संस्थान परिसर में प्राचीन वीर केसरी हनुमान जी के मंदिर का जीर्णोद्धार आज विधि विधान से पंडितों द्वारा पूजा पाठ और श्लोकों से किया गया और इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हुआ इस शिलान्यास के अवसर पर संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल प्रोफेसर शिव सिंह सारंगदेवोत और सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़, विद्या प्रचारिणी सभा के सदस्य नवल सिंह चुंडावत, कमलेश्वर सिंह कच्छेर और डॉ युवराज सिंह राठौड़, डीन पीजी डॉ प्रेम सिंह रावलोत भी कई गणमान्य अतिथियों के साथ उपस्थित थे। इस मंदिर का कार्य दो महीने में संपूर्ण होने की आशा है यहां पर अत्यंत ही भव्य मार्बल का मंदिर बनवाया जा रहा है जो इसकी शताब्दी यात्रा में यादगार साबित होगा।

Exit mobile version