24 न्यूज़ अपडेट. उदयपुर 5 दिसम्बर: शिक्षा संकाय, भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय उदयपुर के तत्वाधान में सह शैक्षणिक गतिविधियों के तहत एजुकेशन फॉर हॉलिस्टिक डेवलपमेंट विषय पर विस्तार व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शिक्षा संकाय की अधिष्ठाता प्रो शशि चित्तौड़ा ने बताया कि उद्घाटन प्रो पीके जैन, प्रो महेंद्र सिंह आगरिया तथा डॉ. निरंजन नारायण सिंह राठौड़ द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत अधिष्ठाता, शिक्षा संकाय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो.महेंद्र सिंह आगरिया, मंत्री, विद्या प्रचारिणी सभा तथा अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ.निरंजन नारायण सिंह राठौड़ द्वारा की गई। प्रो जैन द्वारा सभी विद्यार्थियों का अभिप्रेरित करते हुए उनको शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कर्नल (प्रो.) शिव सिंह सारंगदेवोत, कार्यवाहक अध्यक्ष, विद्या प्रचारिणी सभा एवं मोहब्बत सिंह राठौड़, प्रबंध निदेशक, विद्या प्रचारिणी सभा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर शिक्षा संकाय के सभी प्रशिक्षणार्थी एवं डॉ सीमा शर्मा, डॉ एन.के. शर्मा, डॉ खुशबू कुमावत और डॉ अजयपाल सिंह चुंडावत तथा जयपाल सिंह झाला सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उर्वरक एवं कीटनाशी बेचने वाले विक्रेता नहीं कृषि डॉक्टर बनेंः डॉ. कर्नाटक गिरजा शंकर लक्षकार को बीएन विश्वविद्यालय उदयपुर से पीएच डी की उपाधि प्रदान