कविता पारख
24 न्यूज अपडेट निम्बाहेडा। बिनोता कस्बे के ख़ाकलदेव मन्दिर का भंडार ख़ाकलदेव विकाससेवा समिति के अध्यक्ष गजराज सिंह शक्तावत की उपस्थिति में अमावस्या रविवार को खोला गया ।
कमेटी के सचिव अनिलशर्मा ने बताया कि अमावस्या को सुबह नो बजे ख़ाकलदेव देवनारायण मन्दिर पर स्थापित सभी प्रतिमाओं की पूजा अर्चना पुजारी अनिलगुर्जर अमृतराम गुर्जर द्वारा की गई।
रविवार सुबह सवा दस बजे ख़ाकलदेव का भंडार खोला गया दानपात्र व अन्य स्त्रोत से दो लाख तीस हजार पैसठ रुपये प्राप्त हुवे कोषाध्यक्ष जसवन्त डोसी, प्रकाश मुनेत ने बताया कि दानपात्र से 205057,नगद,धर्मशाला किराया एवम अन्य स्रोत से 25008 रूपये प्राप्त हुवे एवम 173 ग्राम चांदी के आभूषण भी दानपात्र प्राप्त हुवे, आय व्यय का हिसाब कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया राशि गणना के दौरान अध्यक्ष गजराजसिंह शक्तावत जसवन्त डोसी प्रह्लाद प्रजापत प्रहलाद पाटीदार हिम्मतसिंह शक्तावत, उम्मेद सिंह शक्तावत ,कैलाश तेली, रतनलाल डाँगी, प्रकाश मुनेत, जसवंत सिंह ,जगदीश सुथार,सहित ग्रामीण एवम कमेटी के सदस्य मौजूद थे
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.