Site icon 24 News Update

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के राष्ट्रीय विचार विषय पर संगोष्ठी 14 को, वाल्मीकि पीठ के महामंडलेश्वर कृष्ण शाह विद्यार्थी महाराज होंगे मुख्य अतिथि

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। आगामी 14 जुलाई को नगर निगम स्थित टाउन हॉल में आयोजित होने वाली बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के राष्ट्रीय विचार विषय पर संगोष्ठी को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। अंबेडकर मिशन के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार ने बताया कि 14 जुलाई को सांयः 4ः30 बजे नगर निगम टाउन हॉल में अंबेडकर जी के राष्ट्रीय विचार विषय पर अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर मकवाना मुख्य वक्ता के रूप में आयोजित होने वाली संगोष्ठी को संबोधित करेंगे एवं वाल्मीकि पीठ के महामंडलेश्वर कृष्ण शाह विद्यार्थी जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में संगोष्ठी में सहभागी बनेंगे। डॉ भीमराव अंबेडकर के देश एवं आमजन के लिए किए गए कार्यों एवं योगदान के बारे में नई पीढ़ी एवं आमजन भी जान पाए इसके लिए इस संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। विनोद कुमार ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने सिर्फ अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ही कार्य नहीं किया बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य अनुकरणीय हैं एवं अंबेडकर जी किसी विशेष वर्ग के ही महापुरुष ना होकर सर्वजन के उत्थान के लिए उन्होंने कार्य किए थे एवं देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य अतुलनीय है। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक दीपक प्रताप चावरिया, मनोज मेघवाल, चंचल कुमार अग्रवाल, महेंद्र सांगेल, अरुण सांवरिया भी उपस्थित थे।

Exit mobile version