Site icon 24 News Update

बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री भीलवाड़ा में 6 नवम्बर से करेंगे हनुमंत कथा, दिव्य दरबार भी लगेगा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में 6 नवम्बर से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पांच दिवसीय हनुमंत कथा वाचन करेंगे. वे यहां दिव्य दरबार भी लगाएंगे। तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बागेश्वर पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शहर के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित कुमुद विहार में 6 नवंबर से हनुमंत कथा करने जा रहे हैं। कथा पांच दिन तक चलेगी। कथा स्थल पर भूमि पूजन के साथ ही ध्वज की स्थापना की गई है। यहां भक्तों के बैठने के लिए पांडाल की तैयारी की जा रही है। हर दिन चार से पांच लाख लोगों के आने की उम्मीद है।पार्किंग के लिए खास इंतजाम हुए हैं। हनुमंत कथा समिति के अध्यक्ष मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि आचार्य धीरेंद्र कृष्ण दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का वाचन करेंगे. कथा के दौरान 8 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिव्य दरबार लगाया जाएगा। कुमद विहार में व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है. यहां लाखों लोगों के बैठने के लिए पांडाल सहित तमाम व्यवस्थाएं की जा रही है। देशभर के राजनेताओं, संत महात्माओं, उद्यमियों व आमजन को निमंत्रण दिया जा रहा है। खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का आना प्रस्तावित है। महंत बनवारी शरण ने कहा कि भीलवाड़ा के उद्योगपतियों का भी पूरा सहयोग है। देश के प्रमुख संत आएंगे जिनमें ओम आश्रम के महाराजजी, वृंदावन से महाराज आएंगे। इससे पहले जया किशोरी की कथा हुई थी। उसके बाद देवकीनंदन महाराज की कथा हुई। यह महाकुंभ है।

Exit mobile version