Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व राजेन्द्र सिंह राठौड वृताधिकारी वृत कोटडा के सुपरविजन में उतमसिंह इंचार्ज थाना बेकरिया मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आज नाकाबंदी में घाटा रोड पर एक मोटरसाईकिल पर नूर मोहम्मद पिता गफुर खान निवासी मस्जिद गली रोहीडा थाना रोहीडा जिला सिरोही हाल बिकरणी थाना माण्डवा जिला उदयपुर व इकबाल पिता अनवर खान उम्र 44 साल निवासी बिकरणी थाना माण्डवा जिला उदयपुर को 5 किलो 50 ग्रांम अवैध गांजे के साथ गिरफतार किया गया। थाना बेकरिया पर प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम प्रभारी व सदस्य-
- उतमसिह इंचार्ज थाना बेकरिया ।
- कालुलाल हैडकानि न0 2402
- हेमन्त कानि नं0 1900
- जोधाराम कानि नं0 350
- भीखाराम कानि नं 1270 चालक

