Site icon 24 News Update

बाइक पर जा रहे थे एक ही परिवार के 6 जने, अज्ञात वाहन ने 5 को कुचला

Advertisements

24 न्यूज अपडेट निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ फोरलेन हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। इसमें बाइक पर जा रहे एक ही परिवार के 6 जनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी व इनमें से 5 लोगों को कुचल दिया। सभी 5 जनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 साल की बच्ची छिटक कर दूर जा गिरी जो निंबाहेड़ा अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे यह हादसा निंबाहेड़ा सदर इलाके के भावलिया पुलिया के पास हुआ। निंबाहेड़ा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे भावलिया गांव की पुलिया के पास भारी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया है। बाइक पर एक महिला, आठ वर्षीय पुत्री सहित कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में शंभुपुरा केसरपुरा निवासी रोशन (32) पुत्र माधु, रामकन्या (30) पत्नी रोशन, तारा (11) पुत्री रोशन, गंगापुरसिटी के परोजी का खेड़ा के बागोर निवासी रोशन का साला नारू (32) पुत्र माधु और चित्तौड़गढ़ के भदेसर के पीपलवास निवासी रोशन का दोस्त जीवन (38) पुत्र मन्नालाल शामिल हैं रोशन की बेटी महिमा उर्फ मैमा (1) घायल है। रोशन और नारू दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। पति-पत्नी, साला और उनके मित्र फैक्ट्रियों में मजदूरी करते हैं। मंगलवार को सभी से नारू के साले शांतिलाल के घर सतराना, नीमच, मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुए थे।

Exit mobile version