Advertisements
24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के राम चरित मानस मंडल की ओर से 23 दिसंबर से 2 जनवरी तक धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है जिसमें 11 लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। नन्द किशोर शास्त्री के निर्देशन में इस दौरान 3000 महिला और 700 पुरुष हर दिन 1 लाख 8 हजार हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। रोज सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजन होगा। हर सदस्य दिन के 36 पाठ करेगा। आयोजन समिति के अनुसार दोपहर 3 बजे से राम कथा होगी जिसमें 9 साल की कथावाचक अनुष्का पाठ करेगी। गौरतलब है कि मंडल की ओर से हर साल अनुष्ठान कराए जाते हैं। जिसमें न सिर्फ शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग शामिल होते है और सहयोग भी देते हैं। मंडल की ओर से 50 सालों से भी अधिक समय से निरंतर राम नाम लेखन भी किया जाता है।समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।

