24 न्यूज अपडेट. बांसवाडा। बांसवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज सीएमएचओ कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई की है। इसमें विभाग के पीसीपीएनडीटी सेल प्रभारी एडवोकेट हरिकांत शर्मा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शर्मा ने लैब के लाइसेंस रिन्यूअल की एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने एसीबी में इस बारे में शिकायत की।एसीबी ने सत्यापन में इसे सही पाया। शुक्रवार सुबह टीम प्रार्थी के साथ कार्यालय पहुंची और शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि पिछले दिनों चिकित्सा विभाग की टीम ने शहर में निजी लैब की जांच का अभियान चलाया था। हाइटेक लैबोरेट्री पर भी जांच की थी तो उस लैब का पंजीयन नहीं मिला। बायोवेस्ट निस्तारण का भी कोई प्रबंध नहीं मिला। विभाग की कार्रवाई में लाइसेंस रिन्यूअल करवाया गया। उसके बाद राशि की मांग की गई थी।
बांसवाड़ा पीसीपीएनडीटी सेल प्रभारी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Advertisements
