
24 न्यूज अपडेट निम्बाहेड़ा। सर्व व्यापार मंडल निंबाहेड़ा द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार, नरसंहार, उनके घरों, दुकानों तथा हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़, बलात्कार, आगजनी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सर्व व्यापार मंडल ने बांग्लादेश सहित विश्व में हिंदू जहां भी प्रताड़ित हो रहे हैं, उन्हें भारत में शरण देकर भारत की नागरिकता, स्थायी आवास, आर्थिक सहायता देने व भारत देश में अशांति फैलाने वाले तत्वों व उनकी हिमायत करने वाले दलों पर भी कठोर कार्यवाही कर उनकी नागरिकता, वोटिंग पावर व पार्टी की वैधता समाप्त करने व अवैध घुसपैठियों को बलपूर्वक देश से बाहर निकालने की मांग की।
इस अवसर पर सर्व व्यापार मंडल संरक्षक नानालाल भूतड़ा, सुरेंद्र मारू, कुशाल सिंह बोडाना, सुरेश अग्रवाल, भजन जिज्ञासु, अध्यक्ष पुष्कर सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंसीलाल जीवनानी, राजेश बहरानी, अभय नलवाया, अम्मार हुसैन बोहरा, सुरेश आगार, शिवप्रकाश पलोड़, कैलाश चंद्र शर्मा, हर्ष आगार, अरविंद राठी, रवि ओझा, दिनेश पहाड़िया, अनुराग अग्रवाल, अंकित जैन, गौरव अग्रवाल, नाहर सिंह देवड़ा, राजू राजोरा, विनायक आचार्य, प्रशांत सिंह, नारायण सोनी, राजीव कसेरा, चांदमल प्रजापत सहित कई गणमान्यजन व व्यापारीगण मौजूद रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.