मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस की ओर से गुरुवार को पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्डे को गिरफ्तार किया गया था। उन पर बांग्लादेश की होने व फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परिवार के साथ भारत में रहने का आरोप है। रिया कई सॉफ्ट पॉर्न फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ये फिल्में इंडिपेंडेंट एप पर रिलीज होती हैं।
पोर्न एक्ट्रेस की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को कोर्ट में 7 वकीलों की टीम ने उनका पक्ष रखा। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाने के आरोप में रिया को गिरफ्तार किया गया था। भारतीय पासपोर्ट को फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करेत हुए बनवाने के आरोप में मुंबई की हिल लाइन पुलिस ने 26 सितंबर को रिया को उल्हासनगर से पकड़ा था। आज कोर्ट में पेश हुई तो सात वकीलों ने रिया की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए ठाणे पुलिस पर सवाल उठाए। वकीलों ने पूछा कि पुलिस किस आधार पर पोर्न एक्ट्रेस को बांग्लादेशी साबित कर रही हैं। लगभग डेढ़ घंटे तक बहस होती रही व उसके बाद बाद जज ने रिया को 1 अक्टूबर तक ठाणे पुलिस की हिरासत में भेज दिया। बताया गया कि रिया के माता-पिता अभी कतर में हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.