Site icon 24 News Update

बस और ट्रेन के टकराने की सूचना पर सलूंबर प्रशासन में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी तो ली राहत की सांस

Advertisements

24 न्यूज अपडेट सलूंबर . सलूंबर जिला प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब किसी व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम पर सूचना देकर बताया कि डिंगरी सरसिया फाटक पर बस और ट्रेन की भिड़ंत हो गई है । दरअसल मामला मॉक ड्रिल का था जब रेलवे विभाग ने अचानक कर्मचारियों की मुस्तैदी परकने के लिए कंट्रोल रूम पर कॉल कर बताया कि सरसिया फाटक के समीप अहमदाबाद से उदयपुर आ रही ट्रेन बस से टकरा गई है । सूचना मिलते ही आनन फानन में प्रशासन सहित सभी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेलवे से पता चला कि रेलवे विभाग द्वारा मॉक ड्रिल किया गया है इसके बाद राहत की सांस ली । सूचना पर मौके पर सलूंबर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू व पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे , सफल परीक्षण के बाद ट्रेन वहां 12.48 पर रवाना हुई

Exit mobile version