24 न्यूज अपडेट उदयपुर। ब्रिटेन में ऋषि सुनक सरकार विदा हो गई हैं। भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने हार मान ली है। आज वोटों की गिनती पूरी होने से पहले ही लेबर पार्टी की जीत का जश्न मन गया और 14 साल बाद सत्ता में लेबर पार्टी का वनवास खत्म हो गया। बर्तानिया में लेबर पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 650 में से अब तक 412 सीटें हासिल कर ली। हैं। 3 सीटों पर नतीजे आने बाकी हैं। ब्रिटेन में सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की आवश्यकता है। चुनाव के दौरान लेबर पार्टी को लीड करने वाले सर कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। चुनाव में लेबर पार्टी की जीत के बाद कीर स्टार्मर ने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “हमने कर दिखाया। आप सब ने इसके लिए मेहनत की थी। कैंपेन किए थे, लड़ाई लड़ी थी। आपने देश को बदल दिया है।“ जनता ने हमारे पक्ष में मतदान किया। यह बदलाव की शुरुआत है। साढ़े 4 साल तक पार्टी में बदलाव लाने के बाद जनता ने हमें चुना है। हम देश की सेवा के लिए तैयार हैं।“ भारत के लिहाज से यह चुनाव खास था क्योंकि अब देखना है कि मुक्त व्यापार समझौते का क्या होगा?
2022 से कंजर्वेटिव पार्टी के मुखिया रहे ऋषि सुनक के दल को अब तक सिर्फ 120 सीटें मिली हैं। सुनक ने हार स्वीकार कर पार्टी से माफी मांगी है। स्टार्मर को भी फोन कर जीत की बधाई दी। सुनक ने रिचमंड एंड नॉर्थेलर्टन से जीत दर्ज की तो वहीं लेबर पार्टी से पीएम पद के कैंडिडेट कीर स्टार्मर भी लंदन की होलबोर्न एंड सेंट पैनक्रास सीट पर जीत चुके हैं। लेबर पार्टी की इंग्लेण्ड में इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। वर्ष 1997 में लेबर पार्टी को 418 सीटों पर जीत मिली थी। तब पार्टी की कमान टोनी ब्लेयर के पास थी। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस साउथ-वेस्ट नॉरफॉक से हार गई हैं। लेबर पार्टी के टेरी जर्मी ने जीत दर्ज की। उन्होंने लिज ट्रस को महज 600 वोटों से हराया। इससे पहले 2019 के चुनाव में ट्रस ने इसी सीट पर 26 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। अब तक 37 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है।
बर्तानिया में विदा हुई ऋषि सरकार, लेबर पार्टी हुई 400 पार, अब कीर होंगे तारणहार

Advertisements
