24 न्यूज अपडेट उदयपुर। पुलिस पकडने जाती है और अचानक ना जाने क्या हो जाता है कि अपराधी भागते हुए अपनी टांग तुड़वा बैठता है। संयोग या प्रयोग। या फिर खौफ में हर बार एक जैसी घटना होती है। आज भी थाना बेकरिया में जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुरयोगेश गोयल के निर्देशानुसार गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व राजेन्द्र सिंह राठौड वृताधिकारी वृत कोटडा के सुपरविजन में धनपत सिंह थानाधिकारी, बेकरिया मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण मारपीट के मामले में थाना बेकरिया के हिस्ट्रीशीटर दशरथ पिता शंकरलाल को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि शराब के ठेके के पास हिस्ट्रीशीटर दशरथ को पकडने पहुंची। हिस्ट्रीशीटर दशरथ पुलिस टीम को देखकर पुलिया से नीचे पत्थरों पर कूद गया, जिससे उसके बाये पांव में गंभीर चोट आयी। जिसे 108 एम्बुलेन्स बुलाकर प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बेकरिया व सीएचसी बेकरिया से गंभीर चोट होने से एमबीजीएच उदयपुर रवाना किया गया। कलएमबीजीएच उदयपुर से बाद प्राथमिक उपचार के प्रकरण सख्या 73/2024 में हिस्ट्रीशीटर दशरथ गरासिया को वांछित होने से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के खिलाफ मारपीट, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, आदि मामलों में प्रकरण दर्ज है। अभियुक्त के थाना कोतवाली, जैसलमेर व थाना पिण्डवाडा (सिरोही) में भी प्रकरण दर्ज है। पुलिस टीम में धनपत सिंह थानाधिकारी, बेकरिया, कालुलाल हैड कानि, धर्मी लाल है कानि, मांगाराम कानि, हेमन्त कानि., हंसराज कानि, पुष्कर कानि, हिमांशु कानि. आदि शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एक प्रण, 1000 परिण्डे, अपनों का साथ और लाखों दुआएं SBI ने FD की ब्याज दरें 0.75% तक बढ़ाईं:180 से 210 दिन तक की FD पर अब मिलेगा 6% रिटर्न