Site icon 24 News Update

बच्चों के जीवन को सुसंस्कारित बनाने आत्मोत्थान शिविर का शुभारंभ

Advertisements

24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। आज जैन संस्कार वाटिका के आत्मोत्थान शिविर का आयोजन उदयपुर के मालदास स्ट्रीट के नूतन उपाश्रय में हुआ शिविर में भाग लेने वाले बालक बालिका 8ः45 बजे से शिविर में उपस्थित हो गए इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ प्रसिद्ध समाज सेविका साधना बाबेल के कर कमलों से हुआ इसके प्रथम चरण में इसी संघ में आगामी चातुर्मास करने वाले प .पु .प्रन्यास प्रवर श्री निराग् रत्न विजय जी महाराज ने बच्चों को शासन के प्रभाव एवं महत्व के बारे में समझाया तो साथ ही प्रारंभिक जीवन को सु संस्कारित कैसे बनाया जाए इस विषय पर रोचक प्रवचन दिया इसके पश्चात दूसरे चरण में पूज्य साध्वी वर्या कीर्ति रेखा श्रीजी महारासा ने बच्चों को पाठशाला व धार्मिक अभ्यास का महत्व समझाया, पाठशाला संयोजिका डॉ मनीषा लोढ़ा ने बताया कि इस शिविर में करीब डेढ़ सौ बच्चे भाग ले रहे हैं वही अभिषेक जैन ने बच्चों को स्वामी वात्सल्य का महत्व बताकर सा धार्मिक भक्ति की प्रेरणा दी इस शिविर में सीए दिव्यांशु मेहता ,बुलबुल जैन ,निकिता सिंघाटवाडिया ,श्रद्धा जैन ,निशा नागौरी ,माधवी जैन, कुमुद पोरवाल का भी सक्रिय योगदान रहा।

Exit mobile version