Site icon 24 News Update

फूलों की पंखुडिय़ों पर भारी पड़ गए हेलिकॉप्टर के पंख, धूल का गुबार उठने से सांसें हो गई उंची-नीची

Advertisements

उदयपुर में हिंदू नव वर्ष पर आज भव्य शोभायात्रा के बाद चेतक सर्कल स्थित गांधी ग्राउंड में धर्मसभा हुई। इस सभा में आने वाले लोगों पर फूल बरसाने के लिए खास तौर पर हेलिकॉप्टर मंगवाया गया था मगर यही लोगों के लिए मुसीबत बन गया। फूल बरसाने आए हेलीकॉप्टर ने लोगों की सांसें उंची-नीची कर दी। धर्मसभा में जैसी ही हेलिकॉप्टर मंडराया तो वहां पर मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर स्वागत किया, उसके बाद फूल बरसाने लगे तो कई लोग खड़े होकर नजारा देखने लगे। मगर हेलीकॉप्टर फूल बरसाते-बरसाते अचानक ग्राउंड का चक्कर लगाने के बाद जब मंच पर फूल बरसाने पहुंचा तो नजारा ही बदल गया। हेलीकॉप्टर पुष्प बरसाते हुए काफी नीचे तक आ गया। इससे हेलिकॉप्टर की पंखुडिय़ों ने हवा का ऐसा दबाव पैदा किया कि फूल तो कहीं रह गए और चारों तरफ मिट्टी के गुबार उठ गए। मंच पर मौजूद मेहमान तक सकपका गए। मंच पर लगे पोस्टर बैनर नीचे गिर गए। टेंट और दरियां भी हवा के दबाव में लहराने लगे। स्टेज और चारों तरफ लोगेां की आंखों मं धूल ही धूल सन गई। एक बार चक्कर लगाने के बाद जब दूसरी बार हेलिकॉप्टर फिर आया तो फिर यही नजारा पेश आया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से खुद को धूल से बचाया। इसके बाद मंच से कहा गया कि भाई हेलिकॉप्टर को जरा ऊपर रखिये। चारों तरफ धूल ही धूल हो गई, लोग यहां-वहां पर बचते बचाते हुए दिखाई दिए। गनीमत रहे उस दौरान कोई हादसा नही ।

Exit mobile version