24 न्यूज अपडेट उदयपुर। फूलमाली समाज, उदयपुर के सभी महिला-पुरुष व बालक-बालिकाओं के लिए शनिवार को नंद भवन खारा कुआं में सावन उत्सव 2024 का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत महिलाओं , पुरुष व बालक बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रकार कि ईनामी प्रतियोगिता आयोजित की गई । यह कार्यक्रम शनिवार को दोपहर 2.00 बजे से सायं 7.00 बजे के मध्य नंदभवन में आयोजित किया गया जिसमें निम्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई। बेस्ट पोशाक, बेस्ट घूमर पोशाक, मदर-डोटर पोशाक छोटे बाईसा, लम्बा केश, ग्रुप डांस सभी मान्य, एकल डांस सभी मान्य ,नान स्टाप डांस सभी मान्य, प्रतियोगी पुरुष व बालक सभी धोती कुर्ता व पगड़ी पहनकर आये । बेस्ट फादर व बेटा जोड़ी, धोती कुर्ता। बेस्ट कप्पल रेम्प वाक, फैशन शो। इत्यादि। इस अवसर पर सभी पुरुष सदस्य धोती कुर्ता व पगड़ी पहन कर आयें। सैनी बागवान उत्थान समिति, उदयपुर (फूल माली समाज उत्थान समिति उदयपुर) की ओर से यह आयोजन हुआ।
फूलमाली समाज के सावन उत्सव 2024 का आयोजन किया

Advertisements
