रिपोर्ट- दीपक पटेल
24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर. सलूंबर जिले में युवक के अपहरण का एक मामला सामने आया है । जहां युवक का अपहरण कर युवक के परिजनों से 24 लाख रुपए की मांग की है । जानकारी के अनुसार सलूंबर थाने में एक पत्नी ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि कुछ युवक द्वारा उसके पति का अपहरण कर उससे पैसे की मांग की है । थाने में दर्ज हुए मामले के अनुसार सजना देवी पत्नी मनोहर गर्ग निवासी देवगांव पुलिस थाना सलूंबर ने थाने पर मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके पति मनोहर गर्ग एस के फाइनेंस कंपनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलूंबर के सामने पिछले 7 वर्षों से काम करता हैं । ऑफिस के लिए 11 बजे अपने गांव देवगांव से निकले उसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया । दोपहर करीब 4 बजे उसके पति मनोहर के मोबाइल नंबर से कॉल आता है। और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कॉल पर बोला जाता है हमने तुम्हारे पति का अपहरण कर दिया है । तुम 24 लाख रुपए की व्यवस्था कर इस नंबर पर कॉल करो । फिर हम तुम्हारे पति को छोड़ेंगे । नहीं तो नहीं छोड़ेंगे। जिस पर पत्नी ने कहा कि आप मेरे पति से बात करवाओ हमारे पास इतने पैसे नहीं है । अपहरणकर्ताओं ने कॉल कर रात को 12 बजे रजवाड़ी होटल देवगांव पर बातचीत करने के लिए बुलाया । जहां पर अपरहण हुए युवक के परिजन पहुंचे तो वहां अपहरणकर्ता लाला पिता परता पटेल निवासी अमलोडा अपने कुछ साथियों के साथ कारों में सवार होकर आया और 24 लाख रुपए की मांग करते हुए मनोहर को छोड़ने की बात कही । और वहां से चले गए । इसके बाद अपहरण हुए युवक के बेटे जिग्रेश गर्ग पर कॉल आता है। और 1 बजे तक 24 लाख रुपए लेकर पिता को छुड़वाने की बात कही । वही आपको बता दे मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ताओं के कब्जे से युवक को छुड़वा दिया है । और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

