24 न्यूज अपडेट, बांसवाडा। 4 जुलाई को मेहुल पिता नवीन भाई बरजोड निवासी कनजरा संतरामपुर जिला महिसागर गुजरात हाल स्वतन्त्र माईक्रो फाईनेंस फतेहपुरा गुजरात ने रिपोर्ट दी कि वह लोन बाटने तथा किश्त वसुली करने की नौकरी करता हैं सुबह 7 बजे किस्त की वसूली करने निकला था तथा अलग अलग जगहों पर वसूली करता हुआ करीब 3 बजे गदेडीया गांव में पहुंचा कि रोड पर पीछे से पल्सर एन एस गाडी लेकर 3 लडके आये। गाडी के आगे आकर रुके और उसकी गाडी को धक्का मारकर गिरा दिया। उसके उपर बैठ गए व चाकू दिखाकर बैग लेकर भाग गये। बेग में रिकवरी के कलेक्शन का करीब एक लाख रूपया था और रिकवरी करने के लिये जरूरी कागज (डिमाण्ड शीट) थी। उसको भी वो लोग लेकर भाग गये। रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू की गई। हर्षवर्धन अग्रवाला जिला पुलिस अधीक्षक महोदय बांसवाडा एवं राजेश भारद्वाज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बांसवाडा के निर्देशानुसार विनय चौधरी पुलिस उपअधीक्षक वृत्त बागीदौरा के पर्यवेक्षण में थाना सल्लोपाट पर टीम का गठन किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बाईक के हुलिया तथा प्रार्थी द्वारा बताये हुलिये के युवकों की तलाश शुरू की गई। मुखबिरी तन्त्र से भी जानकारी ली गई तथा तकनीकी अनुसंधान किया गया तो ज्ञात हुआ कि गदेडीया गांव का अल्पेश पिता नाहटा जाति गरासिया निवासी गदेडीया बदमाश प्रवृत्ति का था।घटना के दिन से ही गायब था तथा सज्जनगढ क्षेत्र की तरफ के दोस्तों के पास पल्सर एन एस बाईक भी है तथा कुछ लडके इससे मिलने आते जाते रहते थे एवं घटना के दिन भी कुछ लडके पल्सर बाईक लेकर उससे मिलने आये थे। उक्त संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू की गई तो दौराने तलाश घर पर आने की सुचना पर टिम द्वारा डिटेन किया गया तथा पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपने साथ्थियों के साथ लूट का प्लान बना फाईनेंस कर्मी की लोकेशन अपने साथियों हितेष पिता गलिया जाति पारगी निवासी भडवेल व धनपाल उर्फ कालू पिता शम्भू जाति गरासिया निवासी संदलाई व राकेश पिता प्रभूलाल जाति पारगी निवासी भडवेल पुलिस थाना सज्जनगढ़ को देकर लुट की घटना करवाना कुबूल किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भिजवाया गया। प्रकरण की घटना को अंजाम देने वाले तीनों मुख्य अभियुक्तों हितेश, राकेश व धनपाल की तलाश जारी है।
फाईनेंस कर्मी को रास्ते में रोक कर 1 लाख लूट लिए थे, पकड़ा गया एक लुटेरा, तीन की तलाश जारी

Advertisements
