24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। जिले के गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लाखों रूपये रुपए के फर्जी एग्रीमेंट से जेसीबी मशीन खरीद कर धोखाधड़ी से दूसरी जगह बेचान करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं मुख्य आरोपी की तलाश जारी हैं। गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि प्रार्थी प्यारेनाथ पिता पुष्करनाथ निवासी रोयडा थाना सायरा ने 11 नवंबर 2023 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी की जितेन्द्र सिंह राजपुत निवासी जवास खैरवाडा व उसके साथी अमृत उर्फ अमतु व संदेश कनिपा व लोकेश उर्फ तौसीफ कनिपा गोगुन्दा आये और मेरी जे.सी.बी मशीन को करीब 26 लाख रूपये में खरिदने का एग्रीमेन्ट किया और लॉन की बकाया किश्तो को समय पर भरने का विश्वास दिला कर मशीन मेरे से लेकर गये। और समय पर किस्तें नहीं भरने से उस श्रब्ठ में लगे ळच्ै की लोकेशन हरियाणा में होने से मेने ने आरोपी जितेन्द्र सिह से संम्पर्क कर मशीन के बारे में पुछताछ की तो जीतेन्द्र सिंह ने संतोष पूर्ण जवाब नहीं दे पाया जिस पर स्वयं के साथ हुऐ धोखाघडी होने का पता चला वगेरा रिपोर्ट पर पुलिस ने420, 406, 418, 424, 120बी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मिली रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई बार कोशिश की लेकिन हाथ नहीं आए।आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस आसपुर पहुंची जहां लोकेश उर्फ तोसिफ पिता भुरा कनिपा उम्र 22 साल निवासी मलापा को पकड़ा लोकेश की बताई जगह से संदेश पिता रूमालिया कनिपा उम्म्र 23 साल निवासी मलापा व जितेन्द्र सिंह पिता करणसिह राजपुत उम्र 29 साल निवासी जवास थाना खैरवाड़ा को डिटेन कर पुलिस को गोगुन्दा थाने लाई जहां पूछताछ में तीनों ने फर्जी एग्रीमेंट कर जेसीबी को हरियाणा जिला पलवल में मुफिद नाम के व्यक्ति को बेच कर रूपये लेने की बात को कबूला है।वहीं मामले में मुख्य आरोपी अमृत उर्फ अमतु की तलाश जारी है। इस दौरान टीम में थाना अधिकारी शैतान सिंह नाथावत, एएसआई विनेश कुमार, कांस्टेबल शिवसिंह , वीरेंद्र सिंह व साइबर सेल के लोकेश रायकवाल मौजूद रहें।
फर्जी एग्रीमेंट से जेसीबी मशीन खरीद कर धोखाधड़ी करने वाले सलाखों के पीछे

Advertisements
