Site icon 24 News Update

प्रभारी सचिव ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

Advertisements




जयसमंद  I प्रभारी सचिव लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बुधवार को महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जयसमंद ब्लॉक के गातोड़ ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों का सद्यन निरीक्षण किया और निर्देश प्रदान किए। प्रभारी सचिव ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के मद्देनजर मनरेगा कार्य स्थलों पर शेड अथवा छायादार स्थान, शीतल पेयजल, प्राथमिक उपचार मेडिकल किट के तहत उल्टी दस्त, बुखार से संबंधी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जानी चाहिए। उन्होंने मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिक रजिस्टर, कार्यरत श्रमिकों की संख्या एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर एसीईओ दयाचंद यादव, तहसीलदार डॉ मयूर शर्मा, विकास अधिकारी, मनरेगा योजना से जुड़े अधिकारी, कार्मिक, श्रमिक मौजूद रहे

Exit mobile version