द्वितीय चरण के दो शिविर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित 24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज जिले में 10 स्वास्थ्य केन्द्रों पर शिविर आयोजित किए गए।ये शिविर प्रथम चरण के अंतिम शिविर थे।द्वितीय चरण के दो शिविर ब्लॉक मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर आयोजित किये गये। गिर्वा में पीएचसी सवीना और भैंसड़ा खुर्द, बड़गांव में पीएचसी वाटी, नयागांव में पीएचसी सरेरा,भींडर में पीएचसी सवना और वाना,वल्लभनगर में पीएचसी रुण्डेडा और तारावट ,मावली में पीएचसी सालेरा कलां और पीएचसी थामला में शिविरों का आयोजन किया गया। द्वितीय चरण में सीएचसी झाड़ोल और सीएचसी कोटडा पर आयोजित किये गये। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ टेली कंसल्टेंसी, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण, बच्चों का टीकाकरण, 30 वर्ष से अधिक आयु वालो की डायबिटीज, हायपरटेंशन , कैंसर, टीबी स्क्रीनिंग, आंखों की जांच,दन्त रोगों की पहचान, कुपोषण के लिए जानकारी, परिवार कल्याण साधनों का वितरण,आभा आईडी बनाने और आयुष्मान कार्ड का वितरण और ई केवायसी करवाई गई। शिविर में 37 प्रकार की जांचे निशुल्क करवायी गयी। द्वितीय चरण में प्रथम चरण में आयोजित शिविरों के रेफर मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार उपलब्ध करवाया गया। जिला अधिकारियों ने किया आयुष्मान आरोग्य शिविर का निरीक्षण सीएमएचओ डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि डिप्टी सीएमएचओ डॉ अंकित जैन ने सीएचसी कोटडा और डीटीओ आशुतोष सिंघल ने सीएचसी झाड़ोल का निरीक्षण किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 21वीं शैक्षणेत्तर कर्मचारी कुलपति चल वैजयंती खेलकूद प्रतियोगिता आंरभ, खेलों से बढ़ती है नेतृत्व क्षमताः डॉ. गुप्ता जीतो प्रीमियर लीग का हुआ भव्य उद्घाटन, 16 महिला टीमें भी ले रही हैं भाग