24 न्यूज़ अपडेट प्रतापगढ़। यहां पर एसीबी की कार्रवाई हुई है। इसमें कन्हैयालाल को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा गया है। एसीबी ने यहां पर ब्लॉक संसाधन व्यक्ति कन्हैयालाल को ट्रैप कर लिया हैं। कन्हैयालाल को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा गया है। बताया जा रहा है कि मनरेगा के विकास कार्यों में रिकवरी नहीं करने की एवज में घूस की डिमांड की गई थी। एसीबी के डीजी रविप्रकाश मेहरड़ा, और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में ये कार्रवाई की गई है। नोट….यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।प्रतापगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम ने ब्लॉक संसाधन व्यक्ति कन्हैयालाल को 4000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रामपुरिया ग्राम पंचायत में मनरेगा के विकास कार्यों में रिकवरी नहीं निकालने के बदले कन्हैयालाल ने 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद 4 और 5 फरवरी को सत्यापन के दौरान कन्हैयालाल को 6000 रुपये की पहली किस्त दी गई। आज दूसरी किस्त के रूप में 4000 रुपये लेते समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के निर्देशन में टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 5 दोस्तों का एक साथ अंतिम संस्कार, अधूरा रह गया महाकुंभ का ख्वाब, पूरे गांव में मचा कोहराम सैलून में दाढ़ी बनवाते बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया, मौत