उदयपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, समाज सेवा प्रभाग, उदयपुर प्रताप नगर सेवाकेंद्र द्वारा पर्यावरण की रक्षा प्रकल्प के अंतर्गत आज ऐक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ हुआ। मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 अभी तक का सबसे गर्म वर्ष रहा है व प्रारंभिक संकेतों के अनुसार 2024 की भीषण गर्मी उस रिकार्ड को भी तोडऩे वाली है । सघन पौधारोपण से ही वातावरण का शीतलीकरण संभव हो पायेगा अत: स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी बीके विजय लक्ष्मी दीदी एवं बीके अनीता दीदी ने अभी नहीं तो कभी नहीं का नारा दिया जिसके तहत ऐक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जाकर फलदार व छायादार पौधे लगाये जा रहे है । आज संस्थान से जुड़े 65 सदस्यों ने पौधारोपण कार्यक्रम मे सक्रिय योगदान दिया । अंत मे सभी को अपने अपने निवास के आसपास लगाने हेतु ऐक ऐक पौधा वितरित करने के साथ ही पर्यावरण की रक्षा करते रहने का संकल्प दिलाया गया। प्रोफेसर विमल शर्मा मीडिया समन्वयक ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने यह जानकारी दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation साधना और सेवा का पर्व चातुर्मास 20 जुलाई से, 10 किलोमीटर के दायरे से बाहर नहीं जा सकेंगे 112वां बिजय कुमार सुराणा स्मृति चिकित्सा शिविर रविवार 21 जुलाई को विज्ञान समिति अशोकनगर मे आयोजित होगा