Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट खेरोदा. प्रजापति समाज खेरोदा की प्रतिवर्ष की भांति शीतला अष्टमी को समाज जनों की बैठक हुई। इस वर्ष बैठक केजा जाट समाज के चारभुजा मंदिर पर चारभुजा जी को अबीर-गुलाल लगाकर शुरू की गई। जिसमें समाज के पंचायती पैसों का हिसाब किताब किया गया व समाज हित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाज जनों ने बैठक में निर्णय लिया कि निर्माणाधीन कुलदेवी मां श्रीया देवी मंदिर को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु भामाशाहों ने सहयोग राशि भी बढ़-चढ़कर जमा कराई । इस हेतु बैठक में ही समाज के मंदिर निर्माण हेतु पूर्व गठित कमेटी को ही इस वर्ष भी सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। बैठक के अंत में समस्त समाज जनों द्वारा रंग गुलाल से होली खेली गई।

